Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:विश्व हिंदू महासंघ ने कांवरियों पर की पुष्पवर्षा, फल व पेयजल वितरित कर किया भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2026 सावन मास के पावन अवसर पर पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से पहले विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद की ओर से कांवरियों की सेवा, स्वागत एवं अभिनंदन के लिए फल व शुद्ध पेयजल वितरण तथा पुष्पवर्षा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। संगठन के
Share:
फर्रुखाबाद:विश्व हिंदू महासंघ ने कांवरियों पर की पुष्पवर्षा, फल व पेयजल वितरित कर किया भव्य स्वागत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2026 सावन मास के पावन अवसर पर पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से पहले विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद की ओर से कांवरियों की सेवा, स्वागत एवं अभिनंदन के लिए फल व शुद्ध पेयजल वितरण तथा पुष्पवर्षा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कांवरियों की सेवा करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शिवभक्त कांवरियों को फल एवं पेयजल वितरित किया गया तथा पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। पुष्पवर्षा के बीच हुई रिमझिम बारिश ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं में ऐसा भाव दिखाई दिया मानो भगवान भोलेनाथ स्वयं अपने भक्तों पर कृपा बरसा रहे हों।

सेवा कार्य के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा और कांवरियों एवं राहगीरों को सुगमता से आगे बढ़ने में सहयोग किया।

जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्त कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। संगठन समाज, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

युवा जिला अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मातृशक्ति कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री एवं संगीता अवस्थी ने भी फल वितरण, पेयजल सेवा और पुष्पवर्षा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम में मोहित दीक्षित, भास्कर अग्निहोत्री, उमाशंकर गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव गुप्ता, अमन पाल सिंह, अमित गुप्ता, नवीन कुमार, रोहिताश राजपूत, राजेश तिवारी, बलराम अवस्थी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शाक्य, राहुल शाक्य, मोनू चौहान, मोनू मिश्रा, गजेंद्र सिंह चौहान, अमन अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, शौर्यन तिवारी, सोनू पाठक, दिव्यांशु मिश्रा, आदेश सिंह, वैभव मिश्रा, हर्षित, दिव्यांशु दुबे, आर्यन तिवारी, सुनील शुक्ला, पत्रकार विनोद दीक्षित, राजीव गुप्ता, अमन गुप्ता, युवराज सिंह, सौरभ शर्मा, अमन राजपूत, नारायण राजपूत, दानवीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कांवरियों ने विश्व हिंदू महासंघ के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ एवं मां गंगा से सभी शिवभक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।