Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:UGC के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद में यूजीसी (UGC) से जुड़े एक प्रस्ताव/कानून के विरोध में सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व
Share:
फर्रुखाबाद:UGC के विरोध  में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद में यूजीसी (UGC) से जुड़े एक प्रस्ताव/कानून के विरोध में सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और यूजीसी से जुड़े कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह कानून सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है।

इस मौके पर राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुशील चौहान ने कहा कि यूजीसी का यह कानून “काला कानून” है, जिसे सवर्ण समाज को दबाने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संविधान का अपमान है और समाज को विभाजित करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस कानून को 48 घंटे के भीतर वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमल मिश्रा ने कहा कि यूजीसी से जुड़े इस कथित काले कानून के विरोध में सवर्ण भारत बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक सवर्ण समाज का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह कानून सवर्ण समाज को कमजोर करने का माध्यम है और इससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखी गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।