Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
UP News

फर्रुखाबाद: वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद मुकेश राजपूत ने जनसभा को किया संबोधित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 आज ग्राम खुदा ताल, जनपद कासगंज में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन
Share:
फर्रुखाबाद: वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद मुकेश राजपूत ने जनसभा को किया संबोधित।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 आज ग्राम खुदा ताल, जनपद कासगंज में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जनसभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सांसद मुकेश राजपूत ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान वीर-वीरांगनाओं के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री साहब सिंह वर्मा, विधायक श्री सी.पी. सिंह, विधायक श्री हरिओम वर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बनाए रखने का आह्वान किया।