Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले में 3236 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार योजना की शुरुआत 01 सितम्बर 2024 से की
Share:
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले में 3236 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार योजना की शुरुआत 01 सितम्बर 2024 से की गई है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2029 तक शहरी गरीब एवं निम्न मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी, जिसमें प्रथम किस्त एक लाख रुपये, द्वितीय किस्त एक लाख रुपये तथा तृतीय किस्त पचास हजार रुपये निर्धारित है।

दिनांक 18 जनवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के लगभग 2 लाख लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त सीधे हस्तांतरित की गई। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद के 3236 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि 32 करोड़ 36 लाख रुपये उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना के साथ जारी की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी के प्रथम चरण में जनपद फर्रुखाबाद के 11,514 लाभार्थियों को पहले ही पक्का आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में 200 लाभार्थियों को माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उपजिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी सहित डूडा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निकायवार लाभार्थियों का विवरण

फर्रुखाबाद – 804, कायमगंज – 93, कमालगंज – 96, कंपिल – 45, खिमसेपुर – 583, मोहम्मदाबाद – 235, नवाबगंज – 571, संकिसा – 381, शमशाबाद – 428, कुल लाभार्थी – 3236

प्रशासन का कहना है कि योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।