Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी जब्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2026 जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना मेरापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला सबल में खनन विभाग द्वारा औचक छापेमारी की
Share:
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी जब्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2026 जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना मेरापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला सबल में खनन विभाग द्वारा औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान खनन अधिकारी द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के खनन कार्य करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक जेसीबी मशीन को मौके पर पकड़ा गया। दोनों वाहनों को तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मेरापुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

खनन विभाग के अनुसार उक्त कार्रवाई के अंतर्गत विभाग को लगभग ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) का जुर्माना प्राप्त होने की संभावना है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।