Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता थाना नवाबगंज के मुकदमे में अभियुक्त को आजीवन कारावास व अर्थदंड

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा किए
Share:
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता थाना नवाबगंज के मुकदमे में अभियुक्त को आजीवन कारावास व अर्थदंड
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा किए गए सशक्त विवेचन एवं अभियोजन के फलस्वरूप एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा कठोर सजा सुनाई गई है।

प्रकरण के अनुसार अभियुक्त बद्री पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बबूरा, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 442/2007, वाद संख्या 719/2025, धारा 323, 324, 307 भा0द0वि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकार द्वारा निरंतर और प्रभावी पैरवी की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 31.01.2026 को माननीय न्यायालय एडीजे-01, जनपद फतेहगढ़ द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास की सजा तथा 7,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

इस महत्वपूर्ण सफलता में एडीजीसी श्री संजीव कुमार पाल, एडीजीसी श्री हरिनाथ सिंह, को0 मो0 हेड कां0 अजय कुमार एवं पैरोकार कां0 कृष्णवीर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

फतेहगढ़ पुलिस द्वारा इस निर्णय को अपराध के विरुद्ध सख्त संदेश बताते हुए कहा गया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और प्रभावी अभियोजन आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।