Monday, 14 September 2026 | 10:51 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं बाजार क्षेत्रों में पह
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर ठगी एवं अन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।