Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
भारत

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सु
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 181 तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए।थाना मऊदरवाजा पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।