Tuesday, 15 September 2026 | 1:58 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.


फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।


इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न अथवा महिला सम्बन्धी अपराध की दशा में इन नंबरों पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।


कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, महिलाओं के अधिकारों, आत्मसम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने एवं कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया।


थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति-5 अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।