Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में चाचा की हत्या, 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी गिरफ्तार

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलि
Share:
फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में चाचा की हत्या, 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 163/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त ओमकार पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम अर्राहपहाड़पुर को गिरफ्तार किया गया।घटना का विवरणवादी देवेन्द्र पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम अर्राहपहाड़पुर ने थाना मऊदरवाजा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ओमकार और एक अन्य व्यक्ति ने जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर उसके चाचा रामसनेही की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।पूछताछ में कबूला जुर्मगिरफ्तार आरोपी ओमकार ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता द्वारा जमीन भतीजे के नाम कर देने से वह नाराज था, जिसके चलते उसने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने आगे की सफाई न्यायालय में देने की बात कही है।आपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा दर्ज है और अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।गिरफ्तारी टीमइस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य अनुज तिवारी, सरताज अहमद, सुभाष पाण्डेय, विनीत एवं अभिषेक शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।