Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने चाचूपुर जटपुरा कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक के न
Share:
फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने चाचूपुर जटपुरा कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 से संबंधित अभियुक्त विकास पुत्र बृह्मपाल एवं कश्मीर पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम चाचूपुर जटपुरा थाना Rajepur को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम एवं आपराधिक विधि संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस पर हमला और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ का आरोपपुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को उपनिरीक्षक महेश कुमार द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर लाठी, डंडे, सरिया और ईंट-पत्थरों से हमला किया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि सरकारी वाहन यूपी 76 जी-0311 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।मामले में पुलिस ने नामजद 14 लोगों समेत 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।पूछताछ में मांगी माफीपुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए न्यायालय में बयान देने की बात कही है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त विकास के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अपहरण, मारपीट, बलवा और धमकी जैसे मामलों की धाराएं शामिल हैं। वहीं अभियुक्त कश्मीर के खिलाफ वर्तमान मुकदमा दर्ज पाया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीमगिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार अत्री तथा कांस्टेबल सौरभ सिंह शामिल रहे।