Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल मफलर व बिना नंबर कार बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 सर्विलांस टीम एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को आलाकत्ल मफलर तथा हत्या में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं
Share:
फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल मफलर व बिना नंबर कार बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 सर्विलांस टीम एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को आलाकत्ल मफलर तथा हत्या में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

मामला क्या है

दिनांक 06 जनवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नगला बहादुर अंडरपास के पास सड़क किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की तथा शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया।

जांच के क्रम में मृतक की पहचान विक्रम पुत्र सर्वेश, निवासी ग्राम बलीपुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई। मृतक के पिता सर्वेश कुमार की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 05/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 08 जनवरी 2026 को नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—रजनेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी बलीपुर, थाना कमालगंज, प्रशान्त उर्फ कल्लू पुत्र रामनिवास, निवासी बलीपुर, थाना कमालगंज दोनों अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक मफलर एवं हुंडई औरा कार (बिना नंबर) बरामद की गई, जिसे एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त रजनेश ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा उसकी बहन को भगाकर शादी करने के कारण दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने बदला लेने की योजना बनाई।

दिनांक 05 जनवरी 2026 को दोनों अभियुक्तों ने विक्रम को घूमाने के बहाने कार में बैठाया और रात के समय मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नगला बहादुर अंडरपास के पास फेंक दिया गया।

बरामदगी

आलाकत्ल: एक मफलर, हत्या में प्रयुक्त: हुंडई औरा कार (नई, बिना नंबर)

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

रजनेश के विरुद्ध पूर्व में 3 मुकदमे तथा

प्रशान्त उर्फ कल्लू के विरुद्ध 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, निरीक्षक अपराध मुन्नालाल, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी नीबकरौरी), कांस्टेबल: मस्तराम, दिग्विजय, हरिओम चाहर, योगेश कुमार

सर्विलांस टीम:

निरीक्षक संत कुमार (प्रभारी) मय टीम

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।