Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा व अवैध तमंचा बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक ई-रिक्शा के साथ अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह
Share:
फर्रुखाबाद: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा व अवैध तमंचा बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक ई-रिक्शा के साथ अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना मऊदरवाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

पिन्टू उर्फ सिन्टू राजपूत पुत्र रामनिवास, निवासी बीबीगंज नौसारा थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।

अमन पुत्र सर्वेश श्रीवास्तव, निवासी बहादुरगंज तराई थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।

घटना का विवरण:

वादी मोहित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी मोहल्ला दीवान मुबारक, थाना मऊदरवाजा ने 10 मार्च 2026 को थाना में तहरीर दी थी कि 9 मार्च की रात उनका ई-रिक्शा, जो घर के बाहर गली में खड़ा था, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई नीले रंग की ई-रिक्शा बरामद की गई। साथ ही अभियुक्त अमन के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर भी बरामद हुआ।

पूछताछ में कबूला अपराध:

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे अपने बयान अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त अमन के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

अभियुक्त पिन्टू उर्फ सिन्टू राजपूत के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

बरामदगी:

एक नीले रंग की ई-रिक्शा, एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष अजब सिंह, उपनिरीक्षक नितिन कुमार, कांस्टेबल सौरभ, विनीत और सुभाष पाण्डेय शामिल रहे।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।