Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:वन महोत्सव पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 वन महोत्सव के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना
Share:
फर्रुखाबाद:वन महोत्सव पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 वन महोत्सव के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, एनसीसी (NCC) कैडेटों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र आज गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्थान प्रशासन ने वन विभाग एवं कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, अध्यापकों और एनसीसी कैडेटों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।