Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद: जनपद में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम बैच के फील्ड ट्रेनरों को आज प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान
Share:
फर्रुखाबाद: जनपद में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम बैच के फील्ड ट्रेनरों को आज प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ लिया जाए, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वे सभी तकनीकी पहलुओं को भली-भांति समझें और व्यवहारिक रूप से दक्ष बनें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 18 मार्च 2026 को फील्ड ट्रेनर फील्ड पर जाकर एच.एल.ओ. एप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक प्रस्तावित किया गया है। इस बैच के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जनपद के मास्टर ट्रेनरों को सौंपी गई है, जो प्रशिक्षुओं को आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करेंगे।

जनपद प्रशासन द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिससे सभी फील्ड ट्रेनर अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी रूप से कर सकें।