Tuesday, 03 November 2026 | 1:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: सनबीम पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाये सड़क सुरक्षा के पाठ

पुलिस अधीक्षक महोदया फतेहगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में यातायात माह-2026 के अंतर्गत सनबीम पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में यातायात पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: सनबीम पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाये सड़क सुरक्षा के पाठ

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद में मनाए जा रहे 'यातायात जागरूकता माह-2026' के तहत बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति समझ विकसित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सनबीम पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में यातायात पुलिस टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

​बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां:

61985

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सरल भाषा में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इस दौरान बच्चों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई:

  • ​दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सीख दी गई।
  • ​वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाने, ट्रैफिक सिग्नल (रेड लाइट) का सख्ती से पालन करने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
  • ​सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया।

​उपकरणों की कार्यप्रणाली से कराया अवगत:

इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में भी बच्चों को प्रायोगिक रूप से समझाया और उनकी जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चे भविष्य के एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।