Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित, रेलिंग से लटककर अटका

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जनपद के शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से लटक गया। ट्रैक्टर का आधा हिस्सा रेलिंग के बाहर झूलता देख राहगीरों में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए। घटना के बाद ओवर
Share:
फर्रुखाबाद: शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित, रेलिंग से लटककर अटका
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जनपद के शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से लटक गया। ट्रैक्टर का आधा हिस्सा रेलिंग के बाहर झूलता देख राहगीरों में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए।

घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर रेलिंग से जा टकराया और वहीं लटककर रुक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को सुरक्षित तरीके से हटवाने की कार्रवाई की जा रही है तथा यातायात को सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ओवरब्रिज पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और भारी वाहनों की गति नियंत्रित रखें।