Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर स
Share:
फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने श्री पाण्डेश्वर नाथ धाम एवं श्री नीव करोली धाम मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सुगम आवागमन, ड्यूटी पॉइंट्स तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों से श्रद्धालुओं में भरोसा दिखाई दिया और मंदिरों में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से चलता रहा।