Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:अधिवर्षता आयु पूरी होने पर फतेहगढ़ पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026 जनपद पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो उपनिरीक्षक एवं एक संदेश वाहक सोमवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। क्षेत्राधिकारी मोहम
Share:
फर्रुखाबाद:अधिवर्षता आयु पूरी होने पर फतेहगढ़ पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026 जनपद पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो उपनिरीक्षक एवं एक संदेश वाहक सोमवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई।

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री आलोक सिंह ने सेवानिवृत्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके दीर्घ, समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना जिम्मेदारी और समर्पण का कार्य है तथा सेवानिवृत्त कर्मियों का योगदान विभाग के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सुखद अनुभवों को भी सम्मान के साथ याद किया गया। अधिकारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी।