Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वन्दना व प्रतापसिंह का विवाह संस्कार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को वन्दना पुत्री श्री खुशीराम शाक्य निवासी ग्राम वीरपुरनादी, पोस्ट पिपरगांव, जनपद फर्रुखाबाद एवं प्रतापसिंह पुत्र श्री हेमसिंह शाक्य निवासी ग्राम सुलखनपुर, पोस्ट छाछा, जनपद मैनपुरी का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति से विधिवत सम्पन्न क
Share:
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वन्दना व प्रतापसिंह का विवाह संस्कार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को वन्दना पुत्री श्री खुशीराम शाक्य निवासी ग्राम वीरपुरनादी, पोस्ट पिपरगांव, जनपद फर्रुखाबाद एवं प्रतापसिंह पुत्र श्री हेमसिंह शाक्य निवासी ग्राम सुलखनपुर, पोस्ट छाछा, जनपद मैनपुरी का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति से विधिवत सम्पन्न कराया गया।

विवाह समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बौद्ध परम्पराओं का पालन करते हुए दोनों पक्षों के परिजनों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर धम्म के सिद्धांतों के अनुरूप जीवन यापन करने का संदेश भी दिया गया।

संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवदंपति को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।