Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर गरजी कलम की आवाज

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 नगर के पटेल पार्क पुलिस चौकी के निकट स्थित राजीव अग्रवाल के आवास पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों तथा प्रशासनिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर खुलक
Share:
फर्रुखाबाद:पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर गरजी कलम की आवाज
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 नगर के पटेल पार्क पुलिस चौकी के निकट स्थित राजीव अग्रवाल के आवास पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों तथा प्रशासनिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। विभिन्न जनपदों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा कि अब पत्रकारों के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं जिला प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने की। इस दौरान पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार सच दिखाने और जनता की आवाज उठाने पर पत्रकारों को प्रशासनिक दबाव, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन कुछ अधिकारी पत्रकारों की गरिमा को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी पत्रकार का अपमान हुआ तो पूरा पत्रकार समाज उसके समर्थन में खड़ा होगा और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से संगठित रहने और अपनी ताकत पहचानने का आह्वान किया।हरदोई से आए राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उन पर दबाव बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने जैसा है। जिला प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज दबाने वालों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करता रहेगा।डॉ. संजीव कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को डराने-धमकाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि पत्रकार समाज को एकजुट रहना होगा। वहीं जगदीश वर्मा ने कहा कि पत्रकार की कलम में इतनी ताकत है कि वह सत्ता को आईना दिखा सकती है। अरुणेश बाजपेई ने पत्रकार सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही।ज्ञानचंद राजपूत ने पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमों और दबाव की राजनीति बंद करने की मांग उठाई। अनवर पठान ने कहा कि पत्रकार हर वर्ग की आवाज उठाता है, इसलिए उसके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी समाज की भी है। इरशाद अली और अनिल शर्मा ने कहा कि पत्रकार एकता ही सबसे बड़ी ताकत है और अब किसी पत्रकार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।कार्यक्रम में ओमवीर सिंह, हिमांशु कश्यप, अमित गुप्ता, विशाल भारतीय, राहुल कटारिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में राजीव अग्रवाल ने सभी पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था कराई।