Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 PM
भारत

फर्रुखाबाद:80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्वार्टर गार्द में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को क्वार्टर गार्द, फतेहगढ़ में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने क्वार्टर गार्द में विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजार
Share:
फर्रुखाबाद:80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्वार्टर गार्द में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को क्वार्टर गार्द, फतेहगढ़ में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने क्वार्टर गार्द में विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा करना पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व है। सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करें तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।