Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सूक्ष्म निरीक्षण, अनुशासन और समर्पण की दिखी मिसाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को अनुशासित, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में परेड की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित विभिन्न टुकड़ियों की ड्रिल, अनुशासन, वेशभूषा एवं आपसी
Share:
फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सूक्ष्म निरीक्षण, अनुशासन और समर्पण की दिखी मिसाल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को अनुशासित, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में परेड की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित विभिन्न टुकड़ियों की ड्रिल, अनुशासन, वेशभूषा एवं आपसी समन्वय का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की प्रत्येक गतिविधि का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कदमताल की एकरूपता, आदेश पालन की तत्परता तथा अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। परेड की हर चाल में राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और फतेहगढ़ पुलिस के गौरव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने जवानों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और गर्व के साथ परेड में भाग लें, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश जाए।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तैयारियों को संतोषजनक बताया और परेड को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव दिए। निरीक्षण के उपरांत जवानों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला, जो आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं यादगार बनाने की दिशा में एक मजबूत संकेत