Monday, 14 September 2026 | 5:39 PM
UP News

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ पुष्पेन्द्र व ज्योती का दाम्पत्य संस्कार, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला विवाह संस्कार बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र पुत्र श्री संतोष कुमार शाक्य, निवासी ग्राम न्यामतपुर खेड़ा, पोस्ट आवाजापुर, जिला फर्रुखाबाद एवं ज्योती पुत्री
Share:
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ पुष्पेन्द्र व ज्योती का दाम्पत्य संस्कार, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला विवाह संस्कार बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र पुत्र श्री संतोष कुमार शाक्य, निवासी ग्राम न्यामतपुर खेड़ा, पोस्ट आवाजापुर, जिला फर्रुखाबाद एवं ज्योती पुत्री श्री रामऔतार शाक्य, निवासी ग्राम इमादपुर थमरई, पोस्ट शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद का दाम्पत्य सूत्र बंधन बौद्ध परंपराओं के अनुरूप कराया गया।

विवाह संस्कार बौद्ध विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया, जिसमें समानता, भाईचारा, नैतिकता और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपति को विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बौद्ध विवाह पद्धति की सराहना करते हुए इसे सामाजिक कुरीतियों से मुक्त, सरल एवं समानता आधारित बताया। नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई।