Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:तहसील समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं,102 शिकायतें दर्ज, मौके पर 4 का हुआ निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2026 सदर तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गु
Share:
फर्रुखाबाद:तहसील समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं,102 शिकायतें दर्ज, मौके पर 4 का हुआ निस्तारण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2026 सदर तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर समस्या का वास्तविक समाधान कराया जाए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

102 शिकायतें प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण

सदर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 54, पुलिस विभाग की 25, विकास विभाग की 4, विद्युत विभाग की 5, नगर पालिका परिषद की 2 तथा अन्य विभागों से संबंधित 12 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों द्वारा मौके पर 4 शिकायतों का समाधान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।