Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद तहसील समाधान दिवस: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2026 सदर तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद तहसील समाधान दिवस: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2026 सदर तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद और आपसी विवादों का संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करें। साथ ही, समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।

तहसील समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 36 राजस्व विभाग, 21 पुलिस विभाग, 3 विकास विभाग, 3 विद्युत विभाग, 4 चिकित्सा विभाग तथा 12 अन्य विभागों से संबंधित थीं। इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।