Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
भारत

फर्रुखाबाद:रखा बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज रखा बालिका इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने अप
Share:
फर्रुखाबाद:रखा बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज रखा बालिका इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हैं, जिन्हें सजगता और यातायात नियमों के पालन से रोका जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लगभग 200 शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न की जाए, वाहन के सभी आवश्यक प्रपत्र पूर्ण रखें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी।

विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन

उल्लेखनीय है कि विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से जटिल सिद्धांतों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में सीडीओ विनोद कुमार गौड़, डीडीओ एस.के. तिवारी, बीएसए वी.पी. सिंह, एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत, एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव, प्रधानाचार्या नीतू मसीह सहित विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।