Monday, 14 September 2026 | 10:48 PM
India

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति/TSS द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से 26 जनवरी 2026, दिन सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे शिव गीता हॉस्पिटल, गुड़गांव देवी मंदिर के पास, नेकपुर खुर्द, फर्रुखाबाद में संपन्न होगा। कार्यक्
Share:
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति/TSS द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से 26 जनवरी 2026, दिन सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे शिव गीता हॉस्पिटल, गुड़गांव देवी मंदिर के पास, नेकपुर खुर्द, फर्रुखाबाद में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वक्ता गणतंत्र दिवस के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।

तथागत सामाजिक समिति TSS ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।