Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज में दम्पत्ति की संदिग्ध मौत, डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा तत्
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में दम्पत्ति की संदिग्ध मौत, डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटना के हर पहलू—चाहे वह पारिवारिक विवाद हो, आत्महत्या या अन्य कोई कारण—की गंभीरता से जांच की जाए।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।