Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, कई इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों की नई तैनाती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरी
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, कई इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों की नई तैनाती
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि रिट सेल के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। कमालगंज में तैनात उप निरीक्षक भूकेंद्र सिंह का स्थानांतरण थाना शमशाबाद किया गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को थाना शमशाबाद तथा उप निरीक्षक धनीराम को कोतवाली कायमगंज में तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक राकेश कुमार को थाना जहानगंज का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सर्वेश कुमार को थाना राजेपुर तथा उप निरीक्षक अजय कुमार को थाना मेरापुर भेजा गया है।