Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो निरीक्षकों का किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा 18 मार्च 2026 को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस क्रम में दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, निरीक्षक अवध नार
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो निरीक्षकों का किया स्थानांतरण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा 18 मार्च 2026 को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस क्रम में दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार, निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय को थाना कमालगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी आयोग सेल बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ललित कुमार को पुलिस लाइन से थाना कमालगंज में नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था और बेहतर होगी।

स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव और मजबूत होगा।