Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली कायमगंज का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख व व्यवस्थाओं की परखी स्थिति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहनता से परीक्षण किया गया। पुल
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली कायमगंज का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख व व्यवस्थाओं की परखी स्थिति
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहनता से परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस कर्मियों की बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखें जाएं तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस (हिस्ट्रीशीटर), सक्रिय अपराधी एवं टॉप-10 अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए तथा बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।

साथ ही, पुलिसकर्मियों को यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके और अपराधियों पर त्वरित नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।