Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद:राज्य मंत्री असीम अरुण ने फतेहगढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, 2027 व जिला पंचायत चुनाव को लेकर दिया संगठनात्मक संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री जी.एस. राठौर, भोजपुर विधायक नागेंद्र स
Share:
फर्रुखाबाद:राज्य मंत्री असीम अरुण ने फतेहगढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, 2027 व जिला पंचायत चुनाव को लेकर दिया संगठनात्मक संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री जी.एस. राठौर, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की।

इस दौरान राज्य मंत्री असीम अरुण ने कार्यकर्ताओं से संगठन के अभियानों से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अत्यंत निकट हैं, उससे पहले होने वाले जिला पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अभी से संगठन के समस्त अभियानों में जुट जाना होगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार चल रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है, ताकि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से भली-भांति अवगत हो सके। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल समाज में विघटन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं को सतर्क रहकर उनकी रणनीतियों का मजबूती से सामना करना होगा।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अभय सिंह कठेरिया, शिवांग रस्तोगी, डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक के उपरांत राज्य मंत्री का काफिला पांचाल घाट स्थित रामनगरिया मेला पहुंचा, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।