Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:IRAD/EDAR पोर्टल पर डेटा एंट्री को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 फरवरी 2026 सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डेटा को अधिक सटीक और समयबद्ध तरीके से दर्ज करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित सभागार में iRAD/EDAR पोर्टल के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा ने किया। बैठक में पुलिस अध
Share:
फर्रुखाबाद:IRAD/EDAR पोर्टल पर डेटा एंट्री को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 फरवरी 2026 सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डेटा को अधिक सटीक और समयबद्ध तरीके से दर्ज करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित सभागार में iRAD/EDAR पोर्टल के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा ने किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर iRAD फॉर्म तत्काल भरा जाए और दुर्घटना से जुड़े सभी आवश्यक विवरण—जैसे फोटो, वीडियो, गवाहों के बयान तथा अन्य साक्ष्य—सटीक रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि डेटा अपलोडिंग में किसी प्रकार की देरी न हो और प्रत्येक प्रविष्टि की समय पर वैरिफिकेशन सुनिश्चित की जाए।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटरों को iRAD पोर्टल पर डेटा एंट्री, रिपोर्ट जनरेशन, वैरिफिकेशन प्रक्रिया तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुर्घटना संबंधी आंकड़ों का सही संकलन सड़क सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।