Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, घर-घर पहुंचकर होगी निगरानी-सीएमओ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2026 जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बच्चे की
Share:
फर्रुखाबाद:शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, घर-घर पहुंचकर होगी निगरानी-सीएमओ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2026 जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बच्चे की नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी बच्चे का टीकाकरण या स्वास्थ्य परीक्षण छूटने न पाए।

सीएमओ ने कहा कि नवजात एवं छोटे बच्चों का समय पर टीकाकरण, पोषण स्तर की जांच, शारीरिक वृद्धि की निगरानी तथा सामान्य बीमारियों की समय रहते पहचान स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे में कुपोषण, कम वजन, बुखार, निमोनिया, दस्त या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण मिलते हैं तो उसे तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। गंभीर स्थिति वाले बच्चों को आवश्यकता अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी रेफर किया जाएगा।

डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि नियमित एवं पूर्ण टीकाकरण, जन्म के बाद छह माह तक केवल स्तनपान, समय पर पूरक आहार और स्वच्छता संबंधी आदतें बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे अभिभावकों को इन विषयों पर लगातार जागरूक करें।

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित दस्तक अभियान, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम और बाल स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से हर पात्र बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण या स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।

अंत में सीएमओ ने जनपद के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय पर सभी टीके अवश्य लगवाएं, बीमारी के किसी भी लक्षण पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें तथा स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।