Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चला विशेष अभियान, कई वाहनों पर हुई कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में फतेहगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टी
Share:
फर्रुखाबाद: अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चला विशेष अभियान, कई वाहनों पर हुई कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में फतेहगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एवं निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान एवं अन्य विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं और नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं आम जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक आवश्यक कदम बताया है।