Monday, 14 September 2026 | 5:40 PM
India

फर्रुखाबाद: यूपी बजट पर सपा जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उठाए सवाल, बताया “सिर्फ आंकड़ों का बजट”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “सिर्फ आंकड़ों का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया विजन या ठोस पहल दिखाई नहीं देती और नौजवानों, किसानों
Share:
फर्रुखाबाद: यूपी बजट पर सपा जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उठाए सवाल, बताया “सिर्फ आंकड़ों का बजट”
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “सिर्फ आंकड़ों का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया विजन या ठोस पहल दिखाई नहीं देती और नौजवानों, किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, बेरोजगारी तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं।

उन्होंने मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना के लिए 400 करोड़ रुपये के प्रावधान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी इसी मद में समान राशि का प्रावधान किया गया था, लेकिन धरातल पर स्कूटी वितरण नजर नहीं आया। उनका कहना था कि जब पिछला बजट खर्च ही नहीं हुआ तो उसी योजना के लिए दोबारा बजट प्रस्ताव लाने का क्या औचित्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बजट का प्रभावी उपयोग नहीं कर पा रही और हर वर्ष केवल नए प्रावधानों की घोषणा कर रही है।

नन्दकिशोर दुबे ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताते हुए कहा कि बिजली, थाना, तहसील, उपनिबंधक कार्यालय सहित कई सरकारी विभागों में बिना रिश्वत के काम होना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि बजट में भ्रष्टाचार रोकने या महंगाई से राहत देने के लिए भी कोई ठोस प्रावधान दिखाई नहीं देता। उनके अनुसार यह बजट आम जनता को राहत देने में असफल साबित होगा।