Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

फर्रुखाबाद:निर्माणाधीन नवाबगंज थाने का एसपी आरती सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन नवाबगंज थाना भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिश
Share:
फर्रुखाबाद:निर्माणाधीन नवाबगंज थाने का एसपी आरती सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन नवाबगंज थाना भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने निर्देशित किया कि थाना भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और कार्यदायी संस्था को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे भविष्य में थाना भवन पुलिसकर्मियों एवं आमजन के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त हो सके।