Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
भारत

फर्रुखाबाद: में एसपी आरती सिंह ने की क्राइम मीटिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी/एसओ मौजूद रहे। बैठक
Share:
फर्रुखाबाद: में एसपी आरती सिंह ने की क्राइम मीटिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी/एसओ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसपी आरती सिंह ने सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं, न्यायालय से प्राप्त अहकामात (आदेशों) तथा उनकी वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विवेचना का निस्तारण गुण-दोष एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

एसपी ने कहा कि गंभीर अपराधों में विवेचना में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि वे साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन करें तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन पक्ष से समन्वय बनाए रखें।

बैठक में अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, मिशन शक्ति अभियान की प्रगति तथा थाना स्तर पर लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी बनाए रखें, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।