Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं पर दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, बंदीगृह, मैस, मालखाना तथा शस्त्रों के रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था का गहन परी
Share:
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं पर दिए कड़े निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, बंदीगृह, मैस, मालखाना तथा शस्त्रों के रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। साथ ही थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और थाना अभिलेखों की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की स्थिति तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा थाना परिसर में स्वच्छता और अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित रखा जाए।

एसपी ने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देते हुए महिला संबंधित शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पुलिसकर्मी पूर्ण जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करें।