Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
UP News

फर्रुखाबाद:खेत में मिला युवक का गोली लगा शव, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र स्थित गऊटोला मऊ राशिदाबाद गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का गोली लगा शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार ग
Share:
फर्रुखाबाद:खेत में मिला युवक का गोली लगा शव, परिवार में मचा कोहराम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र स्थित गऊटोला मऊ राशिदाबाद गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का गोली लगा शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम के समय खेतों की ओर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां महेंद्र गंभीर हालत में पड़े मिले। परिजन और ग्रामीण उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार घर में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए रिश्तेदार भी पहुंचे थे। हालांकि समझौते की कोशिश सफल नहीं हो सकी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।