Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी संदीप पाठक उर्फ अक्कू गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक स
Share:
फर्रुखाबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी संदीप पाठक उर्फ अक्कू गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 899/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक पुत्र सत्यप्रभाकर पाठक, निवासी महावीरगंज द्वितीय को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला अनुपम दुबे समेत 11 अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित है। विवेचना के दौरान संदीप पाठक का नाम सामने आने पर उसे वांछित घोषित किया गया था, जिसे 24 मार्च को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

आपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के अलावा हत्या के प्रयास, बलवा, धमकी, रंगदारी और अन्य धाराएं शामिल हैं।

पूछताछ में क्या बोला आरोपी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपना पक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस गिरफ्तारी में थाना मऊदरवाजा की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष अजब सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज तिवारी, कांस्टेबल सुभाष पांडे और कांस्टेबल डिम्पल कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।