Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त को होगा आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तृतीय शनिवार होने के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार यह आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद आयोजित होगा। शासन द्वारा प्रत्येक माह क
Share:
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त को होगा आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तृतीय शनिवार होने के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार यह आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद आयोजित होगा।

शासन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण तृतीय शनिवार का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया था।

शासन के निर्देशानुसार अब 17 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी तहसील मुख्यालयों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आमजन अपनी शिकायतें एवं समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा है कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं गंभीरता बरती जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।