Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मुरहास मार्ग का RUB-8A आज से रहेगा बंद, 16 दिन तक चलेगा रेलवे का Wearing Coat कार्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 निबकरोरी-फर्रुखाबाद रेलखंड के रेलवे किलोमीटर 1312/12-13 पर स्थित RUB-8A (मुरहास मार्ग) को Wearing Coat कार्य के चलते 8 अगस्त 2026 से अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से वाहनों एवं स्थानीय लोग
Share:
फर्रुखाबाद:मुरहास मार्ग का RUB-8A आज से रहेगा बंद, 16 दिन तक चलेगा रेलवे का Wearing Coat कार्य
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 निबकरोरी-फर्रुखाबाद रेलखंड के रेलवे किलोमीटर 1312/12-13 पर स्थित RUB-8A (मुरहास मार्ग) को Wearing Coat कार्य के चलते 8 अगस्त 2026 से अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से वाहनों एवं स्थानीय लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

रेलवे के अनुसार RUB-8A पर पुराने Wearing Coat को तोड़कर नया कार्य कराया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग से आवागमन करना स्थानीय जनता और ग्रामीणों के लिए असुरक्षित हो सकता है। इसी को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे ने बताया कि Wearing Coat का कार्य लगभग 16 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होने के बाद RUB-8A को आम जनमानस के आवागमन के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा।

इन वैकल्पिक मार्गों से कर सकेंगे आवागमन

RUB-8A बंद रहने के दौरान स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था बताई है। लोग रेलवे किलोमीटर 1313/7-8 पर स्थित RUB-84 (ग्राम माणिकपुर) तथा रेलवे किलोमीटर 1315/7-8 पर स्थित RUB-86 (विलावल) से आवागमन कर सकते हैं। RUB-86 फर्रुखाबाद मार्ग से भी जुड़ता है।

रेलवे ने स्थानीय जनता से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान बंद किए गए RUB-8A से आवागमन न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य रेल ट्रैक की सुरक्षा के साथ-साथ अंडरपास से सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। रेलवे ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए लोगों से खेद जताते हुए कहा है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर मार्ग को पुनः खोलने का प्रयास किया जाएगा।

महत्वपूर्ण: RUB-8A को 8 अगस्त 2026 से आगामी सूचना तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।