Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:महिला अपराध एवं गुमशुदगी मामलों की समीक्षा, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में महिला संबंधी अपराधों तथा गुमशुदा/अपह्रता से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित विवेच
Share:
फर्रुखाबाद:महिला अपराध एवं गुमशुदगी मामलों की समीक्षा, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में महिला संबंधी अपराधों तथा गुमशुदा/अपह्रता से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित विवेचक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा एवं अपहृत महिलाओं और बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विवेचक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसलिए प्रत्येक विवेचना को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संपादित किया जाए। साथ ही विवेचना कार्य की नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे।

बैठक में क्षेत्राधिकारी कायमगंज सहित संबंधित विवेचक अधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई तेजी से करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विवेचनाओं को पूर्ण किया जाए।

पुलिस लाइन सभागार में महिला अपराध एवं गुमशुदगी मामलों की समीक्षा करते अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह।