Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जनपद में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा त
Share:
फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जनपद में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रातः 07:00 बजे स्टेडियम से कैंट स्थित फायरिंग रेंज तक 05 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रातः 08:30 बजे समस्त सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

प्रातः 09:30 बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन होगा।

प्रातः 10:00 बजे सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे स्टेडियम से बड़ा चौराहा, कोतवाली, एम.आई.सी. इंटर कॉलेज होते हुए पुनः स्टेडियम तक रूट मार्च निकाला जाएगा।

इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। वहीं 11:00 से 12:00 बजे तक कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे जिला एवं केंद्रीय कारागार में भी फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था तथा माल्यार्पण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई कराते हुए 25/26 जनवरी की रात्रि में लाइटिंग की व्यवस्था की जाए और प्रोटोकॉल के अनुसार ध्वजारोहण सुनिश्चित किया जाए।

नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में मलिन बस्तियों की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। सभी शिक्षण संस्थानों में सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी एवं उपलब्धियों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 24 से 26 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, पी.डी. डी.आर.डी.ए. सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।