Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

फर्रुखाबाद:“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की सटीक रिपोर्टिंग पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से जनपद में संचालित “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की प्रगति एवं समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई
Share:
फर्रुखाबाद:“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की सटीक रिपोर्टिंग पर जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से जनपद में संचालित “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की प्रगति एवं समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वेश यादव ने कहा कि डायरिया के प्रत्येक मामले को संबंधित स्वास्थ्य इकाई के ओपीडी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए तथा रोग की स्थिति के अनुसार समय पर इलाज एवं आवश्यकता होने पर संदर्भन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्त आंकड़ों की सटीक एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पोर्टल पर की जाए।

इस अवसर पर पीएसआई इंडिया के अमरीश कुमार पाण्डेय ने “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए उस पर स्वास्थ्य विभाग से सुझाव भी प्राप्त किए, ताकि कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय (महिला एवं पुरुष) के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह एवं डॉ. जे.एस. शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कंचन बाला, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक राजीव पाठक, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता अतुल, एचएमआईएस ऑपरेटर हिमांशु, पीएसआई इंडिया से अनुपम मिश्रा सहित चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार और जन-जागरूकता को लेकर समन्वित प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर सहमति बनी।