Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:आलू मंडी सातनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, संयुक्त रूप से हुआ ध्वजारोहण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आलू मंडी सातनपुर, फर्रुखाबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडी सचिव अनूप दीक्षित, मंडी स्टाफ, आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में व्यापारी
Share:
फर्रुखाबाद:आलू मंडी सातनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, संयुक्त रूप से हुआ ध्वजारोहण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आलू मंडी सातनपुर, फर्रुखाबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडी सचिव अनूप दीक्षित, मंडी स्टाफ, आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण मंडी सचिव अनूप दीक्षित एवं आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय, वन्देमातरम् जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर मंडी सचिव अनूप दीक्षित ने उपस्थित जनसमूह को देश की अखंडता, संप्रभुता एवं शांति बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परसोत्तम वर्मा, बालकिशन शाक्य, प्रदीप गुप्ता, रामलड़ैते राजपूत, शीलेंद्र दीक्षित, अमित गुप्ता, चंद्रभान सिंह, विकास दुबे, राजेश राजपूत, शंकरलाल गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी, प्रमोद शाक्य, सुधीर वर्मा रिंकू, सुभाष कटियार, फूलसिंह, अरविन्द राजपूत, देवकीनंदन, प्रवीन पाल, मलिखान सिंह, अजय वर्मा फौजी, उदयप्रकाश पाल, हरिश्चंद्र राजपूत सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

समारोह के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को बूंदी वितरित कर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।