Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद: ऑपरेशन के बाद भी कार्यक्रम में सक्रिय रहीं रमला राठौर, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 फतेहगढ़ मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का भव्य कार्यक्रम दुर्गा पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कुल सात सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम
Share:
फर्रुखाबाद: ऑपरेशन के बाद भी कार्यक्रम में सक्रिय रहीं रमला राठौर, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 फतेहगढ़ मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का भव्य कार्यक्रम दुर्गा पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कुल सात सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पराग दूध संघ के अध्यक्ष सतपाल, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, श्वेता दुबे और हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रमला राठौर का समर्पण और सक्रियता। हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ था, इसके बावजूद उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान निरंतर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके इस जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा की सभी कार्यकर्ताओं ने सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने विचार रखे। इस अवसर पर महामंत्री सुमित कटियार, उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, अनिल प्रताप, सुनील गुप्ता, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, रेखा सोमवंशी, वितना चौहान, जनगर मंत्री नीरज कटिहार, संजीव सिंह, पूर्व महामंत्री गौरव कटिहार, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित, सनी शुक्ला, विनीत मिश्रा, रचित कटिहार, विनीत राजपूत, गुरजीत कटिहार, राज कटिहार, शिवम चौहान, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, विकास त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी संपन्न की गई, जिसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन में संगठनात्मक मजबूती और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का एक उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।