Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश कुंडे ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 माननीय उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश कुंडे का गुरुवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में लोगों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं
Share:
फर्रुखाबाद:अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश कुंडे ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 माननीय उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश कुंडे का गुरुवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।

बैठक में लोगों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयोग के सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए।

श्री रमेश कुंडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों से संबंधित शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक महोदया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयोग के सदस्य ने उपस्थित अधिकारियों को जनता से संबंधित प्रत्येक समस्या के त्वरित निस्तारण तथा शिकायतकर्ताओं को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।